Shivam Dube रहपट गिरे, Rinku Singh खिल खिला के हंसे!




शिवम् दुबे (Shivam Dubey) से रन नहीं बन रहे हैं। कैच भी बच्चा नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में रिंकु सिंह (Rinku Singh) का हँसना तो बनता है। एक तो आपने रिंकु (Rinku Singh) को टीम में रखा नहीं। उसको नहीं रखा जो आपके लिये T२० का नायब हीरा है। क़रीब क़रीब ९० का औसत है। स्ट्राइक रेट १७६ का। अब रिंकु (Rinku Singh) टीम में नहीं है। पर अमरीका ( America)  में तो हैं। रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में गये हैं। तो वो तो डग आउट से शिवम् दुबे (Shivam Dubey) के प्रदर्शन पर हँसेगे ही। और हंसी भी ऐसी वैसी नहीं। अट्टहास। हम रिंकु सिंह (Rinku Singh) की हंसी दिखाए इससे पहले पूरी बैकग्राउंड एक बार आप को बता दें। हो सकता है कि आप शिवम् दुबे (Shivam Dubey) को पसंद करते हों। मैं भी करता हूँ। लड़कियाँ तो ख़ैर पसंद करती ही है। खूबसूरत जो इतने हैं। पर मुख्य कारण तो उनकी क्रिकेट हैं। क्या लंबे शॉट मारते हैं। स्पिनरों के ऊपर तो ख़ास कर। पर जब से ये घोषणा हुई कि शिवम् (Shivam Dubey) वर्ल्ड कप (World Cup) के लिये चुन लिये गये हैं। भाई ने रन बनाना ही छोड़ दिया। छोड़ दिया या भूल गए, मालूम नहीं। बस रन दिख नहीं रहे हैं। देखिए तो उनके पिछले कुछ स्कोर। फ़ील्डिंग करते हैं तो हलवा कैच छोड़ देते हैं। चाहे वो मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) जैसा बेशक़ीमती विकेट क्यों ना हो। पर चयनकर्ता अजीत अगरकर उनपे लट्टू। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उनपर लट्टू। इस उम्मीद में की बच्चा स्पिनरों को लूट लेगा। अब न्यू यॉर्क (New York) जैसी पिच पर तो स्पिन गेंदबाज़ कम ही चल रहे हैं। अब ना स्पिनर आयेंगे ना दुबे (Dubey) रन बनायेंगे। मज़ाक़ ये बन रहा है कि दुबे (Dubey) तभी रन बनाते हैं जब धोनी (Dhoni) होते हैं। धोनी (Dhoni) के बग़ैर उनका हाथ पैर नहीं चलते। पर डर ये है कि दुबे (Dubey) का या मोह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इंडियन टीम (INDIAN Team) को ना ले डूबे। कहते हैं ना: हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे। अब मुश्किल ये है कि इतना बढ़ चढ़कर दुबे (Dubey) को अमरीका ( America) ले जाने की सिफ़ारिश की। अब इतनी जल्दी उसे टीम से हटायें कैसे। पर अगर ये मोह रखा तो टीम इंडिया (Team INDIA) का सपना चूर चूर हो सकता है। शिवम् दुबे (Shivam Dubey) में प्रतिभा है, पर नर्वस हैं। चलो ये माना कि न्यू यॉर्क (New York) में किसी के रन नहीं बन रहे हैं। शायद रिंकु (Rinku) के भी ना बनते। अब तक इस पिच पर सबसे बड़ा स्कोर १३७ का है। पर दुबे (Dubey) के मुक़ाबले रिंकु सिंह  (Rinku Singh)काफ़ी ट्हरे हुए क्रिकेटर हैं। शांत और कॉंफिडेंट। दुबे (Dubey) नर्वस दिखते हैं। चलो हमने माना कि रिंकु (Rinku Singh) रिज़र्व खिलाड़ी हैं। टीम के १५ से हटा के रिज़र्व खिलाड़ी को खिलायेंगे तो हंसी उड़ जाएगी। पर इन १५ में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) और संजू सैमसन (Sanju Samson) तो हैं। उनको ही खिला लो। अगर आपको दुबे (Dubey) से गेंदबाज़ी करवानी ही नहीं है, तो सैमसन  (Sanju Samson)को खिलाओ ना भाई। इस पिच पर सैमन (Sanju Samson) एक तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं। किसी बच्चे से भी पूछोगे तो कहेगा कि दुबे (Dubey) के मुक़ाबले सैमसन (Sanju Samson) और रिंकु (Rinku) बहुत ऊपर हैं। ऐसे में रिंकु(Rinku Singh) अगर हंस रहे हैं तो क्या बुरा है। देखिए तो रिंकु(Rinku Singh) का खिल्ली उड़ाना। पर अब जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने गले में घंटी बांध ली है तो उतारें कैसे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का दुबे (Dubey) का मोह भंग होता है या नहीं, ये आयरलैंड (Ireland) के ख़िलाफ़ अगले मैच में ही बुधवार को मालूम चल जाएगा।