छक्के पर छक्का, पर Abhishek Sharma का ध्यान पिता के मंत्र पर था!




Abhishek Sharma (अभिषेक शर्मा) के शतक से पूरे देश को ख़ुशी हुई। माता पिता, यानी डॉ कोमल शर्मा (Dr.Komal sharma) और Rajkumar Sharma (राजकुमार शर्मा) की ख़ुशी का ओर-छोर नहीं। टीवी के सामने बैठे। पीछे खड़ी अभिषेक (Abhishek) की बहन। एक के बाद एक घर के लाड़ले के तीन छक्के। और साथ ही साथ शतक पूरा। अब हुआ यूँ कि अभिषेक (Abhishek) पहले मैच में जीरो पर आउट हो गये थे। बताइए, इंडिया (INDIA) के लिये अपना पहला मैच। और आप जीरो पर आउट हो जायें। ऐसे में अभिषेक (Abhishek) काफ़ी निराश। पिताजी से इंडिया (INDIA) बात हुई। पिताजी से पूछा कि ये मेरी छक्के मारने की आदत मुझे मरवा तो ना देगी। उनको लगा कि उनके खेलने का तरीक़ा ग़लत था। ऐसे में पिता ने एक अनमोल मंत्र दिया। पिता ने कहा कि छक्के मार-मार के तो यहाँ तक पहुँचे हो। और अब इसी आदत को बदलना चाहते हो। वो भी सिर्फ़ एक असफलता के बाद। ये ठीक बात नहीं हैं। अब पिताजी ने कह तो दिया। पर मन ही मन में सुगबुगाहट की अगर आज भी बच्चा फेल हो गया तो लुटिया डूबी। पहले मैच में अभिषेक (Abhishek) छक्का मारने के चक्कर में ही आउट हुए थे। असल में अभिषेक छक्का मार के ही अपनी पारी की शुरुआत करना चाहते हैं। पहले में फेल। पर पिता ना बोला डटे रहो। तो दूसरी पारी में भी छक्के की तलाश। और फिर वही हो गया जो अभिषेक ने सोचा था। पहला ही शॉट छक्का। लेकिन फिर भी संभल के खेल रहे थे। पहली 20 गेंदों में आठ गेंदे डॉट बाल थी। पहले 41 रन बने थे 30 गेंदों में। एक कैच भी छूटा था। पर उसके बाद अभिषेक (Abhishek) का दिमाग़ सनक गया। अगली 16 गेंदों में 41 से स्कोर 100 तक पहुँचाया। यानी अगली 16 गेंदों में 59 रन। छक्के जड़े कुल आठ। इससे ज़्यादा तेज़ शतक भारत के लिए सिर्फ़ दो लोगों ने जड़े हैं। एक तो रोहित शर्मा जिन्होंने 35 गेंदों में श्री लंका के ख़िलाफ़ शतक 2017 में लगाया था।  और दूसरे सूर्या कुमार यादव जिनका शतक 45 गेंदों में आया था। वो शतक भी श्री लंका के ख़िलाफ़ पिछले साल आया था। ये तो आपको मालूम ही है कि तीन लगातार छक्के मार के अभिषेक ने अपना शतक पूरा किया था। ये कारनामा इससे पहले किसी ने नहीं किया है। Shubman Gill (शुबमन गिल) ने भी एक बार तीन लगातार छक्के जरूर लगाए थे न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ लगातार  और दोहरा शतक पूरा किया था। पर वो ODI था। ये T20 है। Abhishek Sharma (अभिषेक शर्मा) और Shubman Gill (शुबमन गिल) का वैसे भी पुराना याराना है। दोनों साथ ही साथ बड़े हुए हैं। 12 साल से एक साथ क्रिकेट खेल रहे है। Shubman Gill (शुबमन गिल) जल्दी आगे चले गये। पर Abhishek Sharma (अभिषेक शर्मा) का साथ उन्होंने नहीं छोड़ा। Abhishek Sharma (अभिषेक शर्मा) कहते हैं कि जब भी प्रेशर होता है, में Shubman Gill (शुबमन गिल)  का बल्ला उधार ले लेता हूँ। और आज भी मैंने Shubman Gill (शुबमन गिल)  का बल्ला उधार लिया था। जब भी में ऐसा करता हूँ, मेरे रन बनते हैं। आईपीएल (IPL) में भी मैंने Shubman Gill (शुबमन गिल)  का बल्ला उधार लिया था। एक शर्माजी  गये हैं, दूसरे आ गये हैं। पहले शर्माजी की तरह ये शर्मा भी गेंद को फोड़ने में विश्वास रखता है। जिस तरह से टीम इंडिया (Team India) का नया मंत्र शुरू से ही बल्ला चलाना है, उसमें Abhishek Sharma (अभिषेक शर्मा) अब हमारे नए सितारे हैं। जो मज़ा हमें उन्हें देख कर आ रहा है, प्रार्थना है कि आगे भी आता रहे। Abhishek Sharma (अभिषेक शर्मा) सिर्फ़ 23 साल के। आज और कल इन्ही का है।